योजनाओं को बिना भेदभाव के बिना सभी तक पहुंचाया गया और यही राम राज्य – आदित्यनाथ

अयोध्या । अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि  पहले की सरकारें अयोध्या के नाम से डरती थीं, लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान मैं डेढ़ दर्जन बार यहां आ चुका हूं। इस मौके पर सीएम ने 226 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया। इससे पहले राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम, सीता और लक्ष्मण के हेलिकॉप्टर से अयोध्या आगमन पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। सीएम योगी खुद आरती के साथ सीता-राम की अगवानी की। 
कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने देश के बेहतर नेतृत्व के लिए पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक बार फिर विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। सीएम ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक परंपरा को पीएम मोदी ने विश्व पटल पर एकबार फिर से स्थापित किया है। इसके लिए पीएम का अभिवादन करता हूं। 
सीएम ने आगे कहा, 'अयोध्या की पहचान दुनियाभर के सनातनियों के लिए वैसी ही है, जैसे अन्य धर्मों के अनुयाइयों के लिए उनकी विरासत।' इस दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के स्तर पर सभी तरह की योजनाओं को बिना जाति, पंथ आदि के भेदभाव के बिना सभी तक पहुंचाया गया और यही राम राज्य है। 

Leave a Reply