कनावटी में सोया तेल के फैक्टरी में आग लगी

नीमच शहर के नजदीक ग्राम कनावटी में एक सोया तेल की फैक्टरी में आग लग गई। इसमें बड़े नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने की यह घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुई। शहर से करीब 4 किलोमीटर दूर एक सोयाबीन तेल की फैक्टरी है। यह विदुश ट्रेडर्स की बताई जाती है। इस फैक्टरी में रात के समय अज्ञात कारणों से आग लगी है। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः यह आग पटाखे के कारण लगी है। आग लगने की सूचना पर फायर फाइटर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद फैक्टरी के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने आग बुझाने के लिए मशक्कत शुरू की। तेल की वजह से आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को उसने अपनी चपेट में ले लिया। दूर से ही फैक्ट्री में उठती लपटे दूरे से दिखाई दे रही थी। 

Leave a Reply