बैंकों के मर्जर को मिली मंजूरी, करोड़ों ग्राहकों पर पड़ेगा असर

वित्त मंत्रालय ने कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में प्रस्तावित विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेशन बैंक ने शनिवार को बीएसई को इसकी जानकारी दी। बैंक ने कहा कि वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय किए जाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कॉरपोरेशन बैंक के निदेशक मंडल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में विलय के प्रस्ताव को 16 सितंबर को हुई बैठक में मंजूरी दी थी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India)को अन्य सरकारी बैंकों के साथ विलय के लिये सरकार की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गयी थी। दोनों बैंकों ने इसकी जानकारी दी थी। पंजाब नेशनल बैंक ने बीएसई को बताया, ''बैंक को वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाओं के विभाग से 13 नवंबर की तिथि का पत्र मिला । इसमें बताया गया कि उसके साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के विलय को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी थी।

Leave a Reply