महिला ने मासूम बेटी के साथ कुंए में लगाई छलांग, दोनों की मौत

अजमेर. जिले के भिनाय थाना इलाके में मंगलवार को एक महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ कुंए में छलांग (jumped in well) लगा दी, जिससे दोनों की मौत (Death) हो गई. आत्महत्या (Suicide) के कारणों का अभी तक खुलासा (Revealed ) नहीं हो पाया है. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव निकाले. उसके बाद पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए.

भिनाय के सेदरिया गांव में हुई घटना

जानकारी के अनुसार घटना भिनाय थाना इलाके के सेदरिया गांव में हुई. वहां एक महिला अलसुबह अपनी मासूम बच्ची को लेकर कुंए में कूद गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों ने जब कुएं में देखा तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी. उनके शव पानी में तैर रहे थे. इसकी सूचना पर वहां ग्रामीणों का भारी जमावड़ा लग गया.

पीहर और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में करवाया पोस्टमार्टम

ग्रामीणों की सूचना पर भिनाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौका मुआयना कर ग्रामीणों के सहयोग से दोनों के शवों को बाहर निकाला. बाद में स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने पीहर पक्ष को सूचित कर उन्हें बुलाया. उसके बाद मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाया. घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आत्महत्याओं का आंकड़ा बेहताशा बढ़ता जा रहा है
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीते दो-तीन वर्षों में आत्महत्याओं का आंकड़ा बेहताशा बढ़ता जा रहा है. इनमें सामूहिक आत्महत्याओं की तादाद भी काफी है. हालात यह है कि बाड़मेर जिले में तो प्रत्येक तीसरे दिन एक आत्महत्या की जा रही है. प्रदेश में सामूहिक आत्महत्याओं का आंकड़ा भी इसी जिले में ज्यादा सामने आ रहा है. अधिकतर सामूहिक आत्महत्याएं भी कुंए, बावड़ी और तालाबों में हो रही है.

Leave a Reply