अवॉर्ड के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं : ईषता
भोपाल/ नई दिल्ली । आप अगर कलाकार हैं और आपको अपनी कला, अपनी हाबी वाला ही प्रोफेशन मिल जाता है तो यकीन मानिए आप बहुत लकी हैं। जब मेरी हाॅबी के कारण मुझे जाॅब फीस मिलती है तो मैं भगवान का धन्यवाद अदा करती हूं। यह बात मीडिया से मुखातिब देश की जानीमानी सेलिब्रिटी और बेस्ट एंकर अवॉर्ड से सम्मानित ईषता गुप्ता ने कही।
ईषता ने कहा कि जाॅब सैटिस्फैक्षन केवल खुशकिस्मतों को ही मिलता है। कई लोग ऐसे हैं जिनकी कला कभी बाहर नहीं आ पाती, उनकी क्रिएटिविटी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है, क्योंकि उनके डिफेरेंट प्रोफेशन के कारण वे आर्ट को लेकर कुछ काम नहीं कर पाते।
नेशनल और इंटरनेशनल प्रोग्राम्स और फंक्षन्स में अपनी प्रतिभा से चकित कर देने वाली ईषता ने बताया कि अब मेरा फोकस और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि प्रेस्टीजियस अवॉर्ड के बाद आपकी जिम्मेदारियां और आपसे अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं।
ग्लैमर वल्र्ड की अपनी तैयारियों पर उन्होंने कहा कि इंवेट्स और प्रमोशस के दौरान मेरा काम देखने के बाद बाॅलीवुड टाॅप स्टार सलमान खान ने मुझे प्रोत्साहित किया है। न्यू कमर और कई प्रतिभाओं को सलमान ने अलग-अलग प्लेटफार्म पर मौका दिया है। वे खुद आगे आकर एक्टर-एक्ट्रेस को लांच तक करते हैं। ऐसे में उनके इनकरेजमेंट ने मुझे फोकस किया है। इसी तरह फैशनिस्टा और बाॅलीवुड स्टार सोनम कपूर ने भी मुझे काॅमप्लीमेंट्स दिए हैं। एंकरिंग को देख-सुनकर बाॅलीवुड यंग स्टार टाइगर श्राफ ने भी मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा है। इसी तरह कई सक्सेसफुल स्टार्स और सेलिब्रिटीज ने जब बार-बार मुझे खुद पर फोकस करने को कहा तो यकीन मानिए, मुझे भरोसा हो गया कि ‘शायद ये रब का इशारा है। ’
