आरजीपीवी नोडल बेसबॉल में एलएनसीटी और सेम कॉलेज फाइनल में
भोपाल । लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी में आयोजित आरजीपीवी नोडल स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में एलएनसीटी और सेम कॉलेज की महिला टीमों ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ.अनुपम चौकसे सचिव एलएनसीटी ग्रुप द्वारा डॉ.कैलाश श्रीवास्तव प्राचार्य एवं डॉ.अशोक राय ओएसडी की उपस्थिति में किया गया। शनिवार को खेले गए मुकाबलों में महिला वर्ग में एलएनसीटी ने पटेल कॉलेज को 1-0 से हराकर तथा सेम कॉलेज में बंसल मंडीदीप को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एलएनसीटी ने एसआईईआरटी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2-1 से, वीएनएस ने पटेल कॉलेज को 1-0 से, जेएनसीटी ने फार्मेसी को 2-0 से, कारपोरेट कॉलेज ने एमआईटी को 1-0 से, सेम कॉलेज ने सीआईटी को 1-0 से, एसआईईआरटी ने वैष्णवी को 1-0 से तथा बंसल मंडीदीप ने एस को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्पर्धा सचिव जेनब खान ने बताया कि प्रतियोगिता के फ़ाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे और पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रतियोगिता से भोपाल टीम का चयन किया जाएगा जो कि आरजीपीवी बेसबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
