इन्दौर एकेडमी व न्यू महू फुटबॉल एकेडमी  फायनल में 

इन्दौर । माधवराव इन्चुरकर की स्मृति में आयोजित नगद इनामी फुटबॉल स्पर्धा में इन्दौर एकेडमी ने अपनी ख्याती के अनुरूप दमदार प्रदर्शन करते हुए फायनल में प्रवेश किया, जहां उसकी खिताबी भिडंत न्यू महू फुटबॉल एकेडमी से होगी।
हजारों दर्शकों के मध्य खेले गए पहले सेमीफायनल में न्यू महू एकेडमी ने रसलपुरा क्रिश्चयन क्लब पर छोटे-छोटे पासों के जरिए दबाव बनाया। हालांकि महू की टीम भी दमदार प्रदर्शन कर रही थी। इस मैच का एकमात्र गोल 57वें मिनट में देवेन्द्र प्रजापत ने दाएं ओर से मिले पास पर 3 खिलाड़ियों को छकाते हुए दागा और न्यू महू एकेडमी को बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद रसलपुरा की टीम ने वापसी के काफी प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी और न्यू महू एकेडमी की टीम 1-0 से विजयी हो गई। दूसरे सेमीफायनल में इन्दौर एकेडमी ने स्पोर्टिंग यूनियन को 3-0 से पराजित कर दिया। इन्दौर एकेडमी के लिए पहला गोल 19वें मिनट में कप्तान नितेश सोनकर ने दागा। दूसरे हाॅफ में खेल में काफी तेजी आई और अक्षय कौशल तथा महेन्द्र तोमर ने दर्शनीय गोल दागकर अपने टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। दाद देनी होगी इन्दौर एकेडमी के गोलकीपर आकाश ओडवाल की जिन्हांेने उम्दा बचाव करते हुए स्पोर्टिंग की टीम को एक भी गोल नहीं करने दिया। आज के मैन आॅफ द मैच रहे देवेन्द्र प्रजापत व नितेश सोनकर को रामकिशोर शुक्ला, प्रवीणकुमार सैनी, सोनू इन्चुरकर व डेनी हतुनिया ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सुरेश इन्चुरकर, संतोष वेताल व राहुल इन्चुरकर मौजूद थे। विजेता टीम को लगभग 6 फीट ऊंची ट्रॉफी के साथ 21 हजार तथा उपविजेता को 11 हजार रूपये प्रदान किए जाएंगे। सभी खिलाड़ियों को अपर भी प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply