फ़र्जी तरीके से चेक देने वाल शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त में

भोपाल । फरियादी डॉ. दीपक शाह संचालक जगदीश हॉस्पिटल जवाहर चौक ने थाने पर एक शिकायती आवेदन पत्र दिया कि दिनांक 20.08.19 को आरोपी मृदुल कुमार अपनी पत्नी का इलाज अस्पताल में कराया था जो बिल भुगतान के लिए उसके द्वारा 15000 का चेक दिया था। जब चेक भुगतान हेतु बैंक में गया तो मालूम चला कि यह एक फर्जी एवं उसका खाता बंद किया जा चुका है। उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में आवेदन जांच पर से आरोपी मृदुल पिता प्रेम शंकर शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी अंबेडकरनगर* के विरुद्ध अपराध धारा 420 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है पूछताछ जारी है।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना पिपरिया जिला होशंगाबाद, क्राइम ब्रांच भोपाल में भी इसी तरह के अपराध पंजीबद्ध हैं इसके द्वारा इस तरह की घटना थाना गोविंदपुरा, अशोक गार्डन पिपलानी में भी की गई है उक्त थाना क्षेत्रों में भी इसके द्वारा फर्जी चेक देकर मोबाइल खरीदे गए हैं।

Leave a Reply