थाना प्रभारी लड़की के साथ कर रहे थे ‘मस्‍ती’, पत्‍नी ने मौके पर पहुंचकर धर दबोचा

धार. मध्‍य प्रदेश के धार जिले (Dhar District) के गंधवानी थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी (Narendra Suryavanshi) किसी युवती के साथ मस्‍ती कर रहे थे, लेकिन सूचना मिलने पर उनकी पत्‍नी ने गंधवानी स्थित शासकीय निवास पर जाकर हंगामा कर दिया. हालांकि इस दौरान थाना प्रभारी और उनकी पत्‍नी के बीच जमकर मारपीट भी हुई. दोनों के बीच मारपीट के बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई और यह बात चर्चा का कारण बन गई. हालांकि इस मामले की किसी ने पुलिस को सूचना दी और तब जाकर मामला शांत हुआ.

ऐसे पकड़ में आए थाना प्रभारी

दरअसल, गंधवानी थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी का परिवार इंदौर रहता है. किसी ने इंदौर में रही रही उनकी पत्‍नी को सूचना दी कि थाना प्रभारी के गंधवानी के शासकीय निवास पर पिछले दो तीन दिनों से एक युवती रह रही है. इसके बाद सूर्यवंशी की पत्‍नी अपने बेटे के साथ गंधवानी आ धमकी और पाया कि शासकीय निवास का दरवाजा अंदर से बंद है. इसके बाद उन्‍होंने हंगामा कर दिया और इस वजह से वहां भीड़ एकत्रित हो गई. इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया. जबकि पुलिस घर से अंदर से युवती के निकालकर मनावर ले गई है. वहीं इस मामले में थाना प्रभारी नरेन्द्र सूर्यवंशी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं.

पुलिस के आला अधिकारी जुटे जांच में

पूरे मामले में मनावर एसडीओपी करण सिंह रावत का कहना है कि थाना प्रभारी की पत्नी को सूचना मिली थी कि नरेन्द्र सूर्यवंशी ने किसी युवती से शादी कर ली और वह उसी के साथ रह रहे हैं. जबकि थाना प्रभारी की पत्‍नी ने धार पहुंचकर हंगामा कर दिया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है और वह आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply