देखते हैं पीएम मोदी को क्या शिक्षा देते हैं, ट्रंप की यात्रा पर दिग्विजय ने ली चुटकी 

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘अब देखते हैं मोदी जी के परम मित्र डोनाल्ड ट्रंप जी क्या शिक्षा दे कर जाते हैं। भारत की अर्थ नीतियों का तो वे विरोध कर चुके हैं।’ इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने ट्विटर एकांउट से ट्रंप से प्यार, ग़रीबों पर वार। नाम से एक ट्वीट करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। जिसमें ट्रप की यात्रा से पहले अहमदाबाद में नगरनिगम द्वारा 45 गरीब परिवारों को झुग्गी खाली करने का नोटिस दिया है। ट्वीट में आगे लिखा कि बेशर्मी की प्रतियोगिता जारी है, एक भाजपा पूरे देश पर भारी है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ 24-25 फरवरी को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें ट्रंप की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी शामिल हैं 24 दोपहर अहमदाबाद पहुंचेंगे।  

Leave a Reply