इंसानियत और ईमानदारी का परिचय दिया सफाई कर्मी, राजेन्द्र कुमार साहू ने-प्रबंधक ललित अग्रवाल 

बिलासपुर । कहते हैं आज के इस दौर में इंसान, इंसानियत और ईमानदारी को भूला बैठा है लोभ नें इंसान को अंधा कर दिया है लेकिन ईमानदारी और इंसानियत आज भी जिंदा है जिनके भीतर गरीब होने के बाद भी तनिक लोभ नजर नहीं आता। आदमी के ईमानदार होने का पता तब चलता है जब वह आर्थिक रूप से गरीब  होने के बावजूद लोभ नहीं करता और खोया या पाया हुआ पैसा,जेवर,ईमानदारी के साथ लौटता है तब उसके चेहरे पर एक अजीब सा नूर नजर आता है। जी हाँ पंजाब नैशनल बैंक, लिंगियाडीह शाखा के सफाईकर्मी राजेन्द्र कुमार साहू को बैंक लॉकर कक्ष की सफाई के दौरान एक ज्वेलरी बॉक्स दिखा। उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए तत्काल शाखा प्रबंधक ललित अग्रवाल को सूचित किया। बॉक्स खोलने पर उसके अंदर सोने की चैन मिली। अग्रवाल ने संभावित लोगों से गहन पूछताछ कर वास्तविक मालिक श्रीमती रामकुमारी शर्मा एवं  दुर्गा प्रसाद शर्मा को स्वर्ण चैन सौपा। शर्मा दम्पति ने पंजाब नैशनल बैंक और उसमें कार्यरत कर्मचारियों की ईमानदारी एवं सूझबूझ की तारीफ करते हुए बैंक प्रबंधन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि लीडर ईमानदार होने से पूरी टीम में अपने आप ईमानदारी की भावना आ जाती हैं। वहीं बैंकर्स क्लब बिलासपुर के समन्वयक ललित अग्रवाल ने बताया कि बैंकों और कर्मचारियों में आज भी ईमानदारी जिंदा हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी दिनांक 21 जनवरी 2019 को आई एस चंदेल को प्राप्त सोने के  झुमके भी  वास्तविक ओनर बी मोदी को तथा 26 अगस्त 2019 को एसईसीएल के सेवानिवृत्त चंद्रशेखरन को उनका नवीनतम मोबाइल भी सौपे गया था। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जीवन मे पारदर्शिता व ईमानदारी का होना नितांत आवश्यक हैं। अन्य बैंकर्स को प्रेरणा देने के उद्देश्य से शनिवार 7 मार्च की शाम 7 बजे हॉटल पैसेफिक, मंगला चौक में महिला दिवस एवं होली मिलन के आयोजन के अवसर पर बिलासपुर के समस्त प्रतिष्ठित बैंकर्स की उपस्थिति में राजेन्द्र कुमार साहू को उनकी ईमानदारी के लिए सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी ललित अग्रवाल समन्वयक बैंकर्स क्लब, बिलासपुर द्वारा प्रेषित की गई है।

Leave a Reply