क्षेत्र के ग्रामीण अंचल का विकास होगा स्टॉप डेम से डण्डौतिया
मुरैना । दिमनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को आवागमन की सुविधा अधिक से अधिक मिल सके और ग्रामीण अंचल का ठीक से विकास हो इसलिए ग्राम पंचायत गोपी में डेम बनाया जा रहा है। इससे कई गांवों को लाभ मिलेगा। यह बात दिमनी विधानसभा से विधायक गिर्राज डण्डैतिया ने ग्राम पंचायत गोपी के पास क्वारी नदी के स्टॉप डेम का शिलान्यास किया। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि स्टॉप डेम श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर 4 करोड़ 70 लाख का निर्मित कराया जा रहा है। इससे क्षेत्र के जनता को सिचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्य एवं परिवहन का विकास होगा। इसकी मांग पिछले कई वर्षो से चल रही थी। जनता के आदेश के बाद मैने ईमानदारी व निष्ठा से इस कार्य को जनता की सुविधा के लिये स्वीकृत कराया है। इस अवसर पर भरोसी सिंह तोमर सिंचाई अध्यक्ष, गजराज सिंह तोमर पूर्व सरपंच, रामप्रकाश शर्मा पूर्व सरपंच ,दुर्गा दास महंत ,आरके गौतम सिंचाई विभाग, रामकरण तोमर सरपंच , राजेश माहौर सरपंच, रामकिशन राजपूत सरपंच डोंगरपुर लोधा, राकेश बघेल सरपंच ( ख?या बेह?) रामनिवास गुर्जर सिंचाई अध्यक्ष , दामोदर शर्मा सिंचाई अध्यक्ष, दमदार सिंह तोमर थरा सबल सिंह तोमरसचिव ,राजाराम सिंह तोमर जनपद सदस्य, मेवाराम कुशवाह अध्यक्ष सेवादल, भगवानदास केवट पूर्व सरपंच , रामकुमार तोमर, तहसीलदार सिंह केवट अशोक बंसल, श्रीनिवास शर्मा,मनोज तिवारी, मोनू यादव सहित भारी तादाद में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
