विश्व की नंबर एक बल्लेबाज बनी शेफाली 

16 साल की शेफाली वर्मा एक साल से भी कम समय में आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में विश्व की नंबर एक बल्लेबाज बन गयी हैं। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज शेफाली अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। अपने पदार्पण के बाद से ही शेफाली ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई है। विश्व कप के अब तक के मैचों में भी शेफाली ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है। शेफाली किस तेजी से विश्व पटल पर छायी है इसका अंदाजा इसी से होत है कि कुछ ही समय के अंदर वह आईसीसी टी20 रैकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयी है। वहीं कप से पहले शेफाली 20वें नंबर पर थी उन्होंने 19 स्थानों की छलांग लगाकर नंबर एक स्थान हासिल किया है। इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक केवल 18 टी20 मैच ही खेले हैं जिसमें उन्होंने 146.96 के स्ट्राइक रेट से 485 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। शेफाली ने अभी तक एकदिवसीय प्रारुप में पदार्पण नहीं किया है। 
विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शेफाली तीसरे स्थान पर है। उन्होंने अब तक चार मैचों में 40.25 के औसत से 161 रन बनाए हैं। इस दौरान उसने 18 चौके और नौ छक्के लगाये हैं। उसका 161.00 का स्ट्राइक रेट टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रहा है। शेफाली के अलावा शीर्ष 10 में शामिल बाकी भारतीय खिलाड़ियों की रैकिंग कम हुई है। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना चौथे स्थान से फिसलकर छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं जेमिमाह रोड्रिग्स सातवें से नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी की बात करें तो टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज पूनम यादव चार स्थानों की छलांग लगाकर शीर्ष 10 में शामिल हो गई हैं। 
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया शीर्ष पर कायम
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली करारी हार के बाद भी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर बनी हुई है। 
भारतीय टीम के अब भी 116 अंक हैं, वहीं भारत के खिलाफ 2-0 से मिली जीत के बाद दूसरे नंबर पर पहुंची न्यूजीलैड के 110 अंक हैं।  ऑस्ट्रेलियाई टीम 108 अंक लेकर तीसरे नंबर पर खिसक गयी है। 
वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गये हैं। इस सीरीज से पहले वह रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर थे। 
विराट को 20 अंकों का नुकसान हुआ है। वह सीरीज के पहले टेस्ट के बाद 906 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए थे लेकिन अब दूसरे टेस्ट के बाद उनके खाते में 886 अंक हैं।
न्यूजीलैंड दौरे से पूर्व विराट 928 अंकों के साथ नंबर-1 पर थे लेकिन अब दौरा खत्म होने के बाद वह 886 अकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस दौरान उन्होंने नंबर-1 स्थान के साथ ही 42 अंक भी गंवा दिये। 
वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (911) पहले स्थान पर बरकरार हैं. वह कोहली से 25 अंक आगे हैं. 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ शीर्ष पर आ गए थे। स्मिथ के विराट से 25 अंक ज्यादा हैं। रैंकिंग में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल, भारत के पृथ्वी साव और तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को सबसे ज्यादा लाभ हुआ है।
ब्लंडेल ने सीरीज की 4 पारियों में एक अर्धशतक के साथ 117 रन बनाए। वह रैंकिंग में 27 स्थान का के लाभ के साथ ही 46वें पायदान पर पहुंच गए हैं। क्राइस्टचर्च टेस्ट में 54 रन बनाने वाले शॉ 17 स्थान के सुधार के साथ 76वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक स्थान खिसककर चौथे स्थान पर आ गये हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शीर्ष 10 में जगह पहुंच गये हैं जबकि भारत के ही मयंक अग्रवाल शीर्ष दस से बाहर हो गये हैं। मयंक दसवें से 11वें स्थान पर आ गये हैं। चेतेश्वर पुजारा सातवें और अजिक्य राहणे 9वें स्थान पर है। दूसरी ओर गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के टिम साउथी दो स्थान के लाभ के साथ ही शीर्ष पांच में पहुंच गए हैं। साउदी को चौथा स्थान मिला है। न्यूजीलैंड के ही टेंट बोल्ट चार स्थान ऊपर आकर नौवें और भारत के जसप्रीत बुमराह भी चार पायदान ऊपर आकर सातवें स्थान पर आ गये हैं। 
जेमीसन 43 स्थान के सुधार के साथ 80वें पायदान पर पहुंच गए। इस सूची में ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा तीसरे और रविचंद्रन अश्विन पांचवें स्थान पर बने हुए है। 
 

Leave a Reply