मुंबई के कांदीवली में चॉल गिरी, 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका
मुंबई. मुंंबई के कांदीवली में चॉल गिरने की खबर है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक चॉल के मलबे के नीचे 5 से 6 लोग दबे हुए हैं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. अभी तक इस बात की जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि ये हादसा कैसे हुआ. अधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे ये सूचना मिली थी की कांदीवली के सबरिया मस्जिद के पास एक चॉल गिर पड़ी है. जिस समय ये हादसा हुआ उस वक्त चॉल के अंदर लोग सो रहे थे.
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीन लोगों को मलबे से बाहर निकाला जबकि अभी भी 5 से 6 लोग नीचे दबे हुए हैं. जानकारी मिलते ही अब एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है.बताया जाता है कि कांदीवीली में दीपज्योति चॉल के पास दो मंजिला चॉल ढह गई. एनडीआरएफ की टीम कटर की मदद से मलबे को हटाने का काम कर रही है. बताया जाता है कि मलबे में कुछ महलिाएं भी फंसी हुई हैं. मलवे से निकले गंभीर रूप से घायल दो लोगों को निकट के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.
