छत्तीसगढ़ में चलेंगी तीन ट्रेनें, अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस चलने से मध्य प्रदेश के लोगों को भी मिलेगा फायदा

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कोरोना काल में बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर से कुछ ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. 4 सितंबर से दुर्गअंबिकापुरदुर्ग एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, रायपुरकोरबारायपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन और रायपुरकेंवटीरायपुर डेमू स्पेशल चलने वाली हैं. इसको लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने ऑर्डर भी दे दिया है. इससे छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्य प्रदेश के अनूपपुरशहडोल जिले के लोगों को भी फायदा मिलेगा. इनमें दो ट्रेनें रूटीन होंगी और एक सप्ताह में 4 दिन दौड़ेगी.

अंबिकापुर कल से 29 सितंबर तक चलेगी
08241/08242 दुर्गअम्बिकापुरदुर्ग एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा 4 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगी. यह 4 सितंबर से रात 8 बजकर 45 मिनट को शुरू होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी. ट्रेन जबकि 08242 अम्बिकापुरदुर्ग एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 से 30 सितंबर तक होगा. यह ट्रेन अंबिकापुर से शुरू होकर सूरजपुर, भाटापारा होते मध्य प्रदेश के बिजुरी, कोतमा, अनूपपुर, होते हुए बिलासपुर से दुर्ग पहुंचेगी. अंबिकापुरदुर्ग एक्सप्रेस रात 10:30 बजे चलकर अगले दिन सुबग 9:45 मिनट दुर्ग पहुंचेगी.
 

मुंबई, हावड़ा और अहमदाबाद तक का सफर
हालांकि कोरोना के समय में तीन स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चलाई जा रही हैं. अब तीन और ट्रेनों को चलने को हरी झंडी मिल गई है. इससे बिलासपुर जोन से कुल छह ट्रेनों की सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी. पहले जो ट्रेनें चल रही हैं उनमें मुंबईहावड़ा स्पेशल, हावड़ाअहमदाबाद शामिल हैं.

Leave a Reply