रिश्तों को कलंकित और शर्मसार करने वाली घटना
जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में एक बार फिर शहर को शर्मसार करने वाली और रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां १५ साल की नाबालिग बेटी को कोई ओर नहीं बल्कि उसका पिता ही पिछले १ साल से अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। बताया गया है कि लड़की की माता का १० वर्ष पूर्व निधन हो चुका है, और पिता-पुत्री घर में रहते थे। पिता की हरकतों से त्रस्त हो चुकी बेटी अंतत: पुलिस की शरण पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पाटन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पाटन क्षेत्र में रहने वाली १५ वर्षीय नाबालिगा की मां का करीब दस वर्ष पहले निधन हो गया, इसके बाद से वह अपने पिता के साथ अपने महफूज समझ रही थी लेकिन उसे क्या पता था कि जिनके पास वह अपने आप को महफूज समझ रही है, वे ही उसकी जिंदगी को बर्बाद करने का सपना देख रहे है, करीब एक वर्ष पहले नाबालिगा घर में सो रही थी, इस दौरान पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया, इसके बाद जब भी मौका मिलता वह नाबालिग बेटी के साथ रेप करता रहा, एक वर्ष से अपने पिता की हवस का शिकार हो रही बेटी को जब यह सबकुछ बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने शुक्रवार को थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. सगे पिता द्वारा किए गए कृत्य को सुनकर लोग आक्रोशित हो गए, वहीं पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया।
