अंक बांटने का विकल्प न अपनाये आईसीसी : मिसबाह

कराची । पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को विश्व  टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का आयोजन तय योजना के अनुसार ही करना चाहिये। मिसबाह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण क्रिकेट मैच में जो बाधा आई है उसको देखते हुए टेस्ट चैंपियनशिप का समय बढ़ा देना चाहिये पर अंक बांटने का विकल्प नहीं अपनाना चाहिए। मिसबाह ने कहा कि समय का जो नुकसान हुआ है उसके लिए अवधि बढ़ाने पर ध्यान दिया जा सकता है। वहीं यह रिपोर्ट भी आई हैं कि आईसीसी उन मैचों में अंक बांटने पर विचार रहा है जो नहीं खेले गये हैं। वहीं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चैंपियनशिप का समापन जुलाई 2021 में इंग्लैंड में होने वाले फाइनल से होगा। मिसबाह ने कहा, ‘‘कोविड-19 के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप बेहद प्रभावित हुई है लेकिन मैं चाहता हूं कि आईसीसी चैंपियनशिप को पूरा करे ओर सभी टीमें इसमें अपने-अपने मैच खेलें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि मैचों का कार्यक्रम फिर से तय किया जाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिये पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।
 

Leave a Reply