दीपावली की रात जमी थी जुए की फड, रेड मार पुलिस ने दबोचे 19 जुआरी
भोपाल। राजधानी की एमपीनगर पुलिस ने दीपावली की दरमियानी रात को अलग-अलग कार्यवाही करते हुए जुए की फड़ पर रेड मार 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 38 हजार की नगदी बरामद की है। एमपीनगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर होशंगाबाद रोड स्थित मैदामिल की बाउंड्री के पास घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। इस दोरान पुलिस ने यहॉ से जुआ खेल रहे अय्यूब कुरैशी निवासी बाग उमराव दुल्हा रोड थाना ऐशबाग, रोहित श्रीवास्तव निवासी दुर्गा नगर थाना स्टेशन बजरिया, अर्जुन लोहार निवासी श्री मार्केट झुग्गी गोविंदपुरा, विवेक जैन निवासी न्यू अशोका गार्डन थाना अशोका गार्डन, उमर कुरैशी निवासी मोती नगर थाना जिला भोपाल, केदार कोरी निवासी कैलाश नगर सेमरा कला थाना अशोका गार्डन, रत्नेश मालवीय निवासी गीत बंगले दुर्गेश विहार जेके रोड थाना अयोध्या नगर को जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इस दोरान एक आरोपी शकील मौके से फरार हो गया। एमपीनगर पुलिस ने दूसरी कार्यवाही दुर्गा नगर में की, जहां से नसीम खान निवासी दुर्गा नगर, समीम निवासी दुर्गा नगर थाना एमपी नगर, शिवम पटेल निवासी राजीव नगर झुग्गी, राजेश सिंह निवासी दुर्गा नगर, अलीम साह निवासी राजीव नगर, मनोज झंझोट निवासी राजीव थाना एमपी नगर, बंटी सिंह निवासी राजीव नगर, शाहरुख खान निवासी अर्जुन नगर थाना एमपी नगर, अजहर निवासी वल्लभ नगर थाना अरेरा हिल्स, सादिक खान निवासी राजू नगर, शाहिद उमर निवासी दुर्गा नगर और ओवेश मंसूरी निवासी राजीव नगर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
