कार ने सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को कुचला

ग्वालियर|  फूलबाग चौराहा के पास सड़क किनारे सो रहे मजदूर परिवार को  एक  तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया इसके बाद कार रेलिंग से जा टकराई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला पुलिस ने उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।हादसे में   एक युवक, उसकी पत्नी और बच्चा घायल हुए हैं।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 
शिवपुरी निवासी २८ वर्षीय पिंटू, उसकी पत्नी पिंकी और उसका ५ साल का बेटा कार्तिक फूलबाग फुटपाथ किनारे पर रहते हैं। पिंटू और पिंकी मजदूरी करते हैं। बीती रात वह  खाना खाने के बाद वह सो गए।  रात करीब ३ बजे कार क्रमांक एमपी०७ सीबी-४१३९ का चालक तेज गति से आ रहा था तभी   फूलबाग चौराहा के पास पहुंचते ही कार बेकाबू होकर  सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को रौंदते हुए रेलिंग से जा टकराई। हादसे में   पिंटू के पैर से कार का पहिया होकर निकला  और पत्नी और बच्चे भी कार की चपेट में आए हैं।घटना  की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज आरोपी कार चालक की तलाश प्रारंभ कर दी है। 

Leave a Reply