पुलिस ने दबोचे नकबजन- लाखों की चोरी का हुआ खुलासा

ग्वालियर|  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर नकबजनों को गिरफतार कर उनके पास से चोरी के चौदह लाख तेरह हजार रुपये एवं चाँदी के जेवर बरामद किए है। पुलिस पकडे गए चोरों से पूछताछ कर रही है।  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर   अमित साँघी,भापुसे द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में बदमाशों के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सतेन्द्र सिंह तोमर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व श्रीमती सुमन गुर्जर को सम्पत्ति संबंधी बदमाशों की धरपकड हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के लिये निर्देशित किया गया था। 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में तथा डीएसपीक्राईम/यूनिवर्सिटी   रत्नेश तोमर एवं डीएसपीक्राईमश्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रान्च ग्वालियर एवं थाना झाँसीरोड ग्वालियर की संयुक्त टीम द्वारा सतत् कार्यवाही करते हुये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक १५-१६/११/२०२० की दरम्यानी रात को हुई चोरी जिसका थाना झाँसीरोड में अपराध क्रमांक ५१४/२०२० धारा ४५७,३८० भा.द.वि. दर्ज है, के संदेही को बस स्टेण्ड नाका चन्द्रबदनी पर देखा गया है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रान्च एवं थाना झाँसीरोड की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देकर उक्त संदेही को धरदबोचा। उक्त संदेही से पूछताछ की तो अपना जुर्म स्वीकार किया एवं आरोपी की निशादेही पर मामले के दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उनकी निशादेही पर चोरी गया नगद मशरुका कुल राशि चौदह लाख तेरह हजार रुपये एवं चाँदी के जेवर बरामद कर लिये गये। उक्तआरोपीगणों से मामले में और मशरुका बरामद करने हेतु पुलिस द्वारा आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जावेगी। 

सराहनीय कार्यः- निरीक्षक दामोदर गुप्ता थाना प्रभारी क्राइम, निरीक्षक पंकज त्यागी थाना प्रभारी झाँसीरोड, उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह परमार क्राइम ब्रान्च, उनि राजीव पुरोहित, सचिन धाकड़, चेतन यादव थाना झाँसीरोड, प्रआर. भानुप्रताप सिंह, आर. रामबाबू, अरुण पवैया, राजेश तोमर, चन्द्रवीर गुर्जर, संदीप सेन, रामकेश गुर्जर, जितेन्द्र शर्मा थाना झाँसीरोड की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply