देश में ब्रांडेड शहद में हो रही जबरदस्त मिलावट 

नई दिल्ली । यह खबर पढ़कर आपको भारी झटका लग सकता है। हमारी समाज में शहद को अमृत तुल्य माना गया है।शहद का उपयोग औषधी के रूप में भी खूब होता है। लेकिन इसमें जबरदस्त मिलावट की जा रही है। यह हालत सिर्फ सड़क किनारे बिकने वाले शहद की नहीं,बल्कि ब्रांडेड शहद की भी है। इसका खुलासा सेंटर फार साइंस एंड एनवॉयरामेंट ने किया है। सेंटर फार साइंए एंड एनवॉयरामेंट की महानिदेशक सुनीता नारायण ने बुधवार को इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि भारतीय बाजारों में बिक रहे शहद के लगभग सभी ब्रांडों में जबरदस्त तरीके से शुगर सिरप की मिलावट हो रही है। उलेखनीय है कि इसी संगठन ने वर्ष 2003 और 2006 के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक में कीटनाशक की उपस्थिति का खुलासा किया था।

Leave a Reply