एयरटेल ने पहली बार जियो को पछाड़ा

नई दिल्ली । भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों की वृद्धि के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है। सितंबर, 2016 में वाणिज्यक परिचालन शुरू करने के बाद से रिलायंस जियो लगातार मासिक आधार पर मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के मामले में आगे रही थी। जियो ने जब अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था, उस समय 1.59 करोड़ नए ग्राहक बनाए थे। आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2020 में भारती एयरटेल ने 37.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े हैं। उसके बाद रिलायंस जियो ने 14.6 लाख और बीएसएनएल ने 78,454 नए ग्राहक बनाए हैं। वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में 46.5 लाख की गिरावट आई। एमटीएनएल ने 5,784 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1,324 कनेक्शन गंवाए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बायोकान फाउंडर और कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर किरण मजूमदार शॉ हैं। उनकी कुल संपत्ति 36600 करोड़ रुपए है। मुंबई आधारित फार्मा कंपनी यूएसवी प्राइवेट लिमिटेड की लीना गांधी तिवारी 21 हजार 340 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट को कोटक वेल्थ और हरुन इंडिया ने साल 2020 के लिए तैयार किया है।
