लापता की लाश मिली:

लापता की लाश मिली:भोपाल स्टेशन में टीटीई महफूज का शव बड़े तालाब में संदिग्ध हालत में मिला; बेटी ने कहा- कर्ज से परेशान थे पिता
 

भोपाल के बड़ा तालाब में 24 घंटे से लापता टीटीई का शव बरामद हुआ है।
दो दिन से लापता थे 43 वर्षीय महफूज अली की गुमशुदगी परिजन ने दर्ज कराई थी

भोपाल रेलवे स्टेशन में टिकट चेकर (टीटीई) महफूज अली का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में बड़ा तालाब में मिला है। दो दिन से लापता टीटीई का शव पुलिस ने वीआईपी रोड की तरफ बड़ा तालाब से निकाला है। वहां पुलिस को टीटीई की एक्टिवा खड़ी मिली थी। दो घंटे पहले ही डेडबॉडी मिली है। मौत की वजह कर्ज बताया जा रहा है। महफूज अली के दो जुड़वां बेटियां (18) और एक बेटा (8) है।

भास्कर से बातचीत में उनकी बेटी ने कहा कि अब्बू ने पांच दिन पहले मम्मी को बताया था कि बैंक और बाहर का कर्ज बहुत ज्यादा हो गया है, इसका कैसे निपटारा करेंगे। इसे लेकर ही वह परेशान थे। उनकी बेटी ने कहा कि दो दिन पहले घर से ड्यूटी पर जाने का कहकर निकले थे। उसके बाद शाम को वह नहीं लौटे और आज उनकी डेडबॉडी मिली है।

भोपाल स्टेशन में टीटीई महफूज अली।

कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि दो घंटे पहले ही हाउसिंग बोर्ड कोहेफिजा निवासी टीटीई महफूज अली की डेडबॉडी को रिकवर किया गया है। घरवालों से संपर्क कर रहे हैं। कल गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply