पाकिस्तान में अधिकारी ने एक व्यक्ति को चूमा, कहा- मैं कोरोना पाजिटिव हूं

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कराची में एक कोरोना संक्रमित अधिकारी ने एक अन्य मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन के अधिकारी को बदला लेने के इरादे से चूम लिया। चूमने के बाद उसने उस अधिकारी को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। पीड़ित अधिकारी ने कोरोनावायरस से संक्रमित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। कराची मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन के अंदर अजीबोगरीब मामला देखने में आया है। यहां बदला लेने के लिए एक अधिकारी ने दूसरे अधिकारी को चूम लिया1 इसके बाद उसने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। यह पता चला है कि आरोपी सिर्फ इसी एक पीड़ित शख्स से नहीं बल्कि कई लोगों से कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मिला था। बाकी कर्मचारियों को जब उसके कोरोना संक्रमित होने के बारे में का पता चला तो वे डर के मारे ऑफिस से भाग गए।
जानकारी के मुताबिक कराची मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन यह आदमी असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त था। उसने ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के डायरेक्टर को जाकर चूम लिया और बताया कि वह कोविड पॉजिटिव है। इस शख्स का आरोप है कि उसे कई महीने से सैलरी नहीं मिली थी जबकि पीड़ित अधिकारी का कहना है कि आरोपी को 5 अक्टूबर को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंशन का कारण उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित होना बताया गया। डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें संक्रमण का डर नहीं है क्योंकि वह चार महीने पहले ही कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं लेकिन आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जरूर करेंगे। पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण की स्थिति ठीक नहीं और वहां अब तक कोरोना वायरस के 4 लाख 13 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं और 8,303 लोगों की मौत हो चुकी है।
