हमीदिया के कोरोना वार्ड की बिजली गुल मामले की जांच हाईकोर्ट जज से कराई जाए – पी.सी. शर्मा 

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने हमीदिया अस्पताल के कोरोना वार्ड की बिजली गुल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर मांग की है कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से पूरी घटना की जांच कराई जाए और भविष्य में इस तरह की घटना न हो उचित कदम उठाये जाए। उल्लेखनीय है कि हमीदिया अस्पताल के कोरोना वार्ड की बिजली गुल हो जाने व जनरेटर व सपोर्टिंग सिस्टम के डेढ घंटे कार्य ने करने के कारण एक पूर्व पार्षद मो. अकबर खान व दो अन्य कोरोना मरीज की जान चली गई । 
श्री शर्मा ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए  कहा कि जिस समय देश दुनियां में नये – नये उपाय व इलाज कर कोरोना मरीज की जान बचाई जा रही है वही हमीदिया में निश्चित प्रणाली के इलाज में भी इस तरह कोरोना मरीज की जान जाने में केवल वहां के प्रशासनिक अमले या डाक्टर्स ही नही वरना जो स्वास्थ्य विभाग के शासन की भी मुखिया एवं उच्च अधिकारियों पर प्रश्न चिन्ह उठता है ? कि वे कैसा प्रबन्धन या मानिटरिंग कर रहे हैं। केवल बयानों से इसमें कुछ नहीं होगा। 

Leave a Reply