क्राइम ब्रांच भोपाल पुलिस की ड्रग माफिया पर बडी कार्यवाही नशे के इन्जेक्शन का व्यापार करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

भोपाल । क्राइम ब्रांच ने भोपाल के ऐशबाग और छोला क्षेत्र से नशे के इन्जेक्शन को भोपाल शहर में बेचने का व्यापार करने वाले आरोपियों को गिरफतार किया।  क्राइम ब्रांच भोपाल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोगों की गेंग शहर में नशे के इन्जेक्शनों को युवा पीडी और अन्य लोगों को ऊंचे दोमों में बेचकर नशे का कारोबार चलाने का कार्य कर रहे है जो ऐशबाग और छोला क्षेत्र से अपने कारोबार का संचालन कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम गठित की गई। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा एक पुन्टर को ग्राहक बनाकर नशे का इन्जेक्शन खरीदने भेजा गया। पुन्टर द्वारा नशे का इन्जेक्शन खरीदने के उपरांत क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दबिश दी गई । जिसमें मय आरोपी के भारी मात्रा में निडिल/इन्जेक्शन और डिस्पोजेबल सिरींज बरामद की गई। मौके से जप्त किये गये। साथ ही आरोपी रोहित कुचबंदिया एवं सुमित कुचबंदिया निवासी थाना कैची छोला द्वारा मौके पर ही नशे का इन्जेक्शन नस में लगाने का कार्य किया जाता था। 
यह प्रति इन्जेक्शन 170 रुपये में बेचा जा रहा था।  आरोपियों के कब्जे से Buprenorphine injection और Pheniramine injection नामक नशे के 184 इन्जेक्शनो व 200 niddle जप्त किया है।  
यह इन्जेक्शन नारकोटिक्स ड्रग की श्रेणी में आता है, जो की आरोपीगणों के द्वारा युवा पीडी के छात्रो विशेष रूप से कॉलेज, स्कूलों और हास्टलों में रहने वाले युवाओं को ऊंचे दामो में बेची जा रही थी।
इस नशे की लत से युवा पीडी के साथ-साथ नशे की चपेट में आने वाले व्यक्ति आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर होकर अपना भविष्य खराब करते है जिससे कई परिवार बर्बाद हो जाते है जिससे समाज में अपराध पनपता है। 
घटना स्थल से भारी मात्रा में डिस्पोसेबल सिरींज भी बरामद की गई है। उक्त इन्जेक्शन का कोई वैध प्रमाणित लायसेंस नहीं होना पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से सभी नशे के इन्जेक्शन को जप्त किया गया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया है कि दोनो तरह के इन्जेक्शन को मिलाकर 04 एम.एल. का एक डोज बनाया जाता था। जिसको मिलाकर सिरींज के थू्र नस में लगाया जाता था। इसमें यह तथ्य महत्वपूर्ण है कि एक ही सिरींज का उपयोग कई व्यक्तियों के लिये किया जाता था। जो कि अन्य बीमारी फैलाने में भी घातक होता है। 
इसी कृम में थाना ऐशबाग क्षेत्र अंतर्गत भी क्राइम ब्रांच द्वारा पुन्टर द्वारा इन्जेक्शन को खरीदने के उपरांत दबिश दी गई। जिसमें आसिफ पिता बबलू निवासी बागफरतअफजा ऐशबाग भोपाल के कब्जे से घटना स्थल से भारी मात्रा में निडिल/इन्जेक्शन और डिस्पोजेबल सिरींज बरामद की गई। यहां पर भी इन्जेक्शन खरीदने वाले व्यक्ति को मौके पर ही इन्जेक्शन नस में लगाया जाता है। उक्त इन्जेक्शन का कोई वैध प्रमाणित लायसेंस नहीं होना पाया जाने से आरोपियों के कब्जे से सभी नशे के इन्जेक्शन को जप्त किया गया है।
उपरोक्त दोनो इन्जेक्शन डॉक्टर से चर्चा अनुसार मादोउत्तेजक की श्रेणी में आते है। साथ ही बिना डॉक्टर प्रीस्कृप्शन के यह इन्जेक्शन खरीदना प्रतिबंधित है। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा उपरोक्त दोनो इन्जेक्शनों को मिलाकर 02 एम.एल. से ऊपर डोज लिया जाता है तो यह मानव जीवन के लिये घातक होता है।आरोपियों द्वारा सिल्वर मेडिकल स्टोर बजरिया से नसे के इन्जेक्शन बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिब्शन के खरीदे जा रहे थे। इस संबंध में मेडिकल स्टोर के विक्रेता अनिल बलवानी पिता गुरूमुखदास निवासी लालघाटी को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके संबंध में खाद्य एवं औषिधी प्रसाधन विभाग को भी सूचित किया गया है। जिससे मेडिकल स्टोर के मालिक की अनियमित्ता के संबंध में उचित वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में कार्यवाही की जा रही है, एवं आरोपियों को हिरासत में लेकर प्रतिबंधित स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है। स्त्रोत की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। 
प्रकरण में गिरफतार आरोपियों की जानकारी :-
1. रोहित कुचबंदिया पिता हरी कुचबंदिया उम्र 28 साल निवासी गणेश मंदिर के पास कैचि छोला भोपाल।
2. सुमित कुचबंदिया पिता बबलू उम्र 19 साल निवासी- गणेश मंदिर के पास कैचि छोला भोपाल।
3. आसिफ पिता बबलू उम्र 19 साल निवासी – बागफरतअफजा भोपाल।
4. अनिल बलवानी पिता गुरूमुखदास उम्र 32 साल निवासी लालघाटी भोपाल (मेडिकल स्टोर का संचालक)।

Leave a Reply