ई-नगरपालिका पोर्टल की समीक्षा के लिये पांच सदस्यीय समिति गठित की

भोपाल।राज्य शासन ने ई-नगरापलिका पोर्टल की समीक्षा के लिये पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्ष नगरीय प्रशासन विभाग की वित्तीय सलाहकार डा. सुषमा दुबे बनाई गई हैं जबकि सदस्यों में विभाग के ही लेखाधिकारी सौरभ तिवारी, कनिष्ठ लेखाधिकारी अली मोहम्मद, सहायक संचालक देवेन्द्र व्यास एवं सहायक संचालक योगेन्द्र पटेल नियुक्त किये गये हैं। उक्त समिति पांच बिन्दुओं पर अपनी समीक्षा रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करेगी। ये पांच बिन्दु हैं : एक, साफ्टवेयर की क्षमता एवं अवधि की समीक्षा। दो, समस्त लेखा प्रणाली केशबुक, लेजर, लाभ-हानि खाता, आय एवं व्यय खाता, बैंक समाधान पत्रक, बेलेन्स शीट, अंतिम खाता प्रविष्टियोंं की समीक्षा। तीन, निकायों में समस्त चल-अचल संपत्तियों की प्रविष्टियों की समीक्षा। चार, नगरीय प्रशासन विभाग के अक्टूबर 2019 में जारी निर्देशों के अनुसार समस्त भुगतान ई-नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से हो रहे अथवा नहीं, की समीक्षा। पांच, आईटी सिक्युरिटी ऑडिट, भारत सरकार की संस्था एसटीक्युसी कलकत्ता से कराये जाने की समीक्षा।

 

Leave a Reply