जल संसाधन विभाग के 54 इंजीनियरों के छग आवंटन संबंधी केस का निराकरण होगा

भोपाल।मप्र के विभाजन के फलस्वरुप नवीन छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के पश्चात जल संसाधन विभाग के 54 इंजीनियरों को छग राज्य आवंटित हुआ था परन्तु कोर्ट से स्थगन आदेश लेकर वे मप्र में ही कार्यरत रहे। इनमें से कई रिटायर भी हो गये हैं। अब इनके पेंशन आदि मामलों का निराकरण करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।प्रदेश के जल संसाधन विभाग के ईएनसी ने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा है कि वे इन 54 इंजीनियरों में से जो रिटायर हो गये हैं और जो आगामी दो वर्षों  में रिटायर होने वाले हैं, की सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ की सत्यापित प्रति भेजें। साथ ही सेवा पुस्तिका के प्रथम पृष्ठ पर जनम् तिथि की स्पष्टता न होने की स्थिति में जन्म तिथि अंकित कर सत्यापित की जाकर प्रेषित की जाये। ईएनसी ने यह भी कहा है कि यह प्रकरण अति महत्वपूर्ण है, इसलिये जानकारी भेजने में विलम्ब न किया जाये। 
 

Leave a Reply