मलाइका अरोड़ा बोल्ड टॉप और स्कर्ट में आई नजर

मुबई । मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक बेहद बोल्ड और खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। इस तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा बोल्ड टॉप और स्कर्ट में नजर आ रही हैं। हालांकि ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल न होती हों। रविवार की सुबह अपनी बोल्ड तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा कि 'हेलो संडे, केवल मुस्कुराएं और खुश रहें।' बता दें कि इस तस्वीर पर मलाइका के फैन्स के काफी कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि 'कोई इतना सेक्सी कैसे हो सकता है।' वहीं एक फैन ने कॉमेंट कर मलाइका से पूछा है कि अर्जुन कपूर कहां हैं। बता दें कि पिछले महीने मलाइका और करीना कपूर हिमाचल प्रदेश चले गए थे। दरअसल, हिमाचल में सैफ और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान मलाइका ने अर्जुन के साथ काफी टाइम बिताया था।
