महिला की मौत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

ग्वालियर| शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में स्थित दामोदर बाग में 7 दिसंबर को एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के दामोदर बाग में रहने वाली अफरोज 22 साल पत्नी अजहर अली ने 7 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला मृतका के ससुराल वाले और पति मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे जिससे तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति अजहर अली ससुर असगर अली जिठानी खुशबू तथा शबाना और जेठ सानू अली तथा नंदोई सिराज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
