दुष्कर्म  का आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार

ग्वालियर| शहर की विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले ठेकेदार को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित के साथ साथ उसकी पत्नी व बेटे को भी पकड़ा है। जानकारी के अनुसार गुढ़ा गुढ़ी का नाका में रहने वाली एक महिला से पटेल नगर निवासी एक ठेकेदार ने शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। लेकिन बाद में वह शादी से मुकर गया। महिला की शिकायत के बाद ठेकेदार गायब हो गया। ठेकेदार की पत्नी ने  पति के गायब होने की शिकायत भी थाने में दर्ज कराई। मामले की जांच कर रही पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपनी पत्नी व बेटे के साथ गाजियाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के यहां रह रहा है। पुलिस ने सूचना पर से गाजियाबाद में दबिश दी और आरोपी को दबोच लिया। साथ ही उसकी पत्नी व बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Leave a Reply