कोरोना संक्रमण को रोकने में  कारगर  सिद्ध हो रहे हैं स्मार्ट सिटी के प्रयास

ग्वालियर- कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से इस समय पूरा विश्व जूझ रहा है ऐसे में जब तक कोरोना वायरस का कोई ईलाज नही है, तब तक सावधानी औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके इसके संक्रमण रोकने के प्रयास किये जा रहे है। ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा  भी कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिये शुरुआत से ही प्रयास किये जा रहे है तथा कोरोना संक्रमण को रोकने में स्मार्ट सिटी के प्रयास कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं। ग्वालियर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर स्मार्ट सिटी औऱ स्मार्ट सिटी का कंट्रोल कमांड सेंटर भी इस वैश्विक महामारी में अपनी अहम भूमिका का निर्वाहन कर रहा है। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर का प्रभावी तरीके से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में उपयोग किया जा रहा है। श्रीमती जयति सिंह नें बताया कि हाल ही मे शुरु किये गये सीरो सर्वे का डाटा सुगमता से भरने तथा जीआईएस जैसी अत्याधुनिक तकनिक के माध्यम से उसकी रियल टाइम मोनिटरिंग हेतु एक एप स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार किया गया है। इसके संचालन हेतु सबंधित कर्मियो को ट्रेनिंग भी प्रदान की गई है। वही श्रीमती सिंह नें बताया कि कोरोना संक्रमित एवं संदिग्ध मरीजों को आपात स्थिति में मदद मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर में स्थापित विशेष फोन नम्बर काफी मददगार साबित हुआ है। श्रीमती सिंह नें बताया कि  हेल्पलाईन सेवा के माध्यम से आज दिनांक तक 67725 लोग मदद प्राप्त कर चुके हैं। वही व्हाटसअप विडियोकाँल द्वारा 13248 लोगो को चिकित्सीय परामर्श दिया जा चुका है, और 871 मरीजो को होम आइसोलेशन से अस्पताल शिप्ट करने में कमांड कंट्रोल सेंटर की अहम भूमिका रही है। इसके अलावा अब तक 3453 कंटेंमेंट जोन बनाये जा चुके है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बने वार रूम का उपयोग कोरोना वायरस कोविड-19 से जुड़ी जानकारियों को जुटाने और हर वक्त उसे अपडेट करने के लिए किया जा रहा है। श्रीमती जयति सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि शहर में कोविड 19 मरीजो के आधार पर कन्टेनमेंट जोन निर्धारित किये गये गये। कमांड सेंटर पर उपलब्ध कराये गये डेटा के आधार पर उचित कार्यवाही के लिये कंट्रोल कमांड सेंटर से दिशानिर्देश प्राप्त कर संबंधित इंसिडेंट कमांडर द्वारा कार्यवाही की जाती है। स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे मुख्य कार्यों में सस्पेक्ट ट्रेस्सिंग एंड इनफ़ॉर्मेशन मेनेजमेंट सिस्टम, बॉर्डर पट्रोलिंग, आई॰एल॰आई॰ / एस॰ए॰आर॰आई॰ मेनेजमेंट, रिस्क मैपिंग आदि बेहद कारगर सिद्ध हुए हैं। शहर में संदिग्ध कोरोना मरीज़ों में अलावा सर्दी, खांसी, बुख़ार तथा श्वास रोग आदि के लक्षण वाले मरीज़ों की मॉनिटरिंग करने हेतु ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा सर्वेलेंस ऑफ़ इनफ़्लुएंज़ा लाइक इलनेस तथा सीवियर अक्यूट रेसपीरेटरी इलनेस सिस्टम विकसित किया गया है जिसके द्वारा ऐसे मरीज़ों की मॉनिटरिंग व उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है। श्रीमती सिंह ने बताया कि इस सिस्टम से कोरोना संक्रमण मरीज़ों को पहचानने के साथ साथ कोरोना के प्रारम्भिक लक्षणों की भी पहचान हो पा रही है। और शहर में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को गति मिल सकी है।श्रीमती सिंह नें जानकारी देते हुये बताया कि कोविड-19 संक्रमण पर नियंत्रण के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी के कमाण्ड सेंटर में 5  हैल्पलाइन नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607 एवं 2646608, 2646609 व एक वॉट्सएप चिकित्सकीय परामर्श नम्बर 7089003193 भी संचालित है।

Leave a Reply