ट्रेन को चेन पुलिंग करना महंगा पड़ा

ग्वालियर रेलवे स्टेशन से दो यात्री गलत ट्रेन में चढ़ गए। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्होंने चलती हुई ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोक दिया। इसके बाद वे आरपीएफ की पकड़ में आ गए और हवालात में पहुंच गए। आरपीएफ के अनुसार सुनील कुमार नामक यात्री को कटनी जाना था। वह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी गोवा एक्सप्रेस आ गई। सुनील ने जबलपुर एक्सप्रेस समझा और ट्रेन में चढ़ गया। ट्रेन जब चलने लगी तो उसे पता चला कि वह गलत ट्रेन में आ गया है। इसके बाद उसने ट्रेन को रोकने के लिए चेन खंीच दी। ट्रेन झांसी की तरफ आउटर पर पहुंच गई। जब वह ट्रेन से उतरा तो गश्त कर रहे आरपीएफ स्टाफ ने दबोच लिया। हालांकि उसकी बहस भी हुई। लेकिन आरपीएफ स्टाफ ने उसे हवालात पहुंचा दिया।उधर ग्वालियर से निजामुद्दीन जा रहा एक यात्री एपी एक्सप्रेस को भोपाल एक्सप्रेस समझकर चढ़ गया। जब ट्रेन चली तो उसे पता चला कि वह भोपाल एक्सप्रेस नहीं है। तब उसने कोच में लगी चेन को खींच दिया। ट्रेन के आउटर पर स्र्कने पर वह उतरा तो आरपीएफ स्टाफ ने उसे दबोच लिया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया
