बस नहीं मिली तो मालगाड़ी पर सवार होकर घर लौटे परीक्षार्थी

बक्सर। बिहार में बक्सर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जान को जोखिम में डाल कर परीक्षार्थी मालगाड़ी के खुले डब्बे में सवार होकर यात्रा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बक्सर जिले में वन विभाग की परीक्षा चल रही है। परीक्षा में दूसरे जिले से आए छात्र ट्रेन नहीं चलने के कारण मालगाड़ी से यात्रा करने को जाने को मजबूर हो गए। वीडियो बक्सर से सटे डुमरांव स्टेशन का है, जिसमें साफ दिख रहा है कि मालगाड़ी पर सवार होकर परीक्षार्थी जा रहे हैं। मामले में रेलवे के अधिकारी ने फोन पर बताया कि वन विभाग की परीक्षा होने की सूचना रेलवे को नहीं दी गई है, लेकिन यह वीडियो सत्य है। उन्होंने बताया कि बक्सर स्टेशन से सवार होकर परीक्षार्थी पटना की तरफ रवाना हुए थे। रेलवे के कोई भी अधिकारी इस मामले पर विशेष रूप से बोलने से बचते नजर आए।

Leave a Reply