आईबीपी  के जवानों ने घायल कोबरा का किया इलाज 

पंचकूला । पंचकूला में आईटीबीपी के जवानों ने अपनी वीरता ‎दिखाते हुए एक ‎मिशाल पेश की। दरअसल, जवानों ने नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फ़ॉर डॉग्स एंड एनिमल सेंटर यानी आईटीबीपी वेटेनरी हॉस्पिटल में एक घायल कोबरा का इलाज ‎किया है। इसका एक ‎वी‎डियो भी सामने आया है, ‎जिसमें देखा जा सकता है ‎कि ये खतरनाक कोबरा जो जख्मी हो चुका था और उसके बचने की संभावना काफी कम थी। ऐसा माना जाता है कि अगर सांप का खून रिसाव होता है तो उसपे चींटी सहित अन्य कीड़े से बचना सांप के लिए मुश्किल भरा होता है। उस हालात में आईटीबीपी के जवानों की नजर उसपे पड़ी और उसके बाद उस कोबरा को इलाज के लिए अपने पशु अस्पताल में लाकर उसका सफल ऑपरेशन किया गया। 15 दिनों तक उसका निरिक्षण करने के बाद वापस उसे जंगल में छोड़ दिया गया। हालांकि, कुछ दिन पहले ऐसा ही ममाला देखने को मिला था जब आईटीबीपी के जवानों के द्वारा हरियाणा के पंचकूला में स्थित एनटीसीडी-ए में दो सांबर हिरण को मौत से बचाया था।

Leave a Reply