हिसार में पालतू कुत्ते ने राहगीर को काटा, इलाज नही करवाने पर मालिक पर केस दर्ज

हिसार । हांसी के सैनीपुरा गांव में एक पालतू कुत्ते ने एक व्यक्ति को अपना ‎शिकार बना ‎लिया था। इसके बाद कुत्ते के मालिक ने घायल व्य‎क्ति का 20 दिनों तक इलाज करवाया और ‎फिर इलाज करवाने से हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में कुत्ते के हमले से घायल राय सिंह शिकायत लेकर पुलिस थाने में पहुंच गया कुत्ते के मालिक दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस को दी शिकायत में राय सिंह ने कहा कि वह पेंटर का काम करता है। बीते महीने 19 नवंबर की शाम करीब छह बजे अपने रिश्तेदारों को लेने के लिए गांव के ही बस स्टैंड पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दिलबाग के घर के पास पहुंचा तो वहां बुल्ली नस्ल के पालतू कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया और वह घायल हो गया। किसी तरह पड़ोसियों ने उसे छुड़ाया व कुत्ते के मालिक दिलबाग ने कहा कि वह केस ना करे। इसके बाद दिलबाग ने करीब 20 दिनों तक उसे दवाई दिलवाई और इसके बाद इलाज करवाने से इंकार कर दिया और कहा कि जो करना है कर ले। अब राय सिंह ने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आइपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, जिसके तहत अधिकतम छह महीने की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना लग सकता है। ‎फिलहाल पुलिस ने ‎शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply