कोटवार ने आदिवासी किसान की जमीन पर किया कब्ज़ा

बिलासपुर । मस्तुरी तहसील के मुड़पार के आदिवासी किसान गौरीशंकर मरावी से गाव के कोटवार मानिकदास मानिकपुरी द्वारा दबंगई कर कृषि भूमि पर बेजा कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही है, वही इस कृत्य का विरोध करने पर आदिवासी किसान व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है7 कोटवार अपने आपको तहसीलदार से भी ज्यादा ताकतवर मान कर राजस्व के मामलों में जमकर फर्जीवाडा को अंजाम देने में लगा हुआ है हाल ही में गाव की एक जमीन का भी बिक्री कर दिया है वही गाव में कोटवार द्वारा यह भी खुलेआम एलान करते हुए धमकी दी जाति है कि जिले में बैठे कलेक्टर, तहसीलदार, राजस्व अधिकारियो से शिकायत करने के बाद भी किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होगी जहा शिकायत करना है कर लो7 इस पुरे मामले में पीडि़त किसान ने सीपत थाना पुलिस व विशेष थाना पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी है मगर कोटवार मानिकदास मानिकपुरी के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं कर रही है।
मस्तुरी तहसील के ग्राम मुडपार वार्ड न. 9 के निवासी गौरीशंकर मरावी पिता स्व. दुवास राम जाति गोड वर्षो से खेती किसानो का कार्य करते हुए आ रहे है, उन्होंने बताया कि पेशे से कृषक काश्तकार हु मेरे हक़ एवं स्वामित्व की कृषि भूमि जिसका खसरा नम्बर 86/3 रकबा 1 एकड़/0.405 हे. को काबिज काश्तकारी करते हुए वर्षो से आ रहे है7 प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बौना सफरी धान का फसल पककर तैयार हो गया था जिसकी कटाई कर अपने खेत में फसल रखा हुआ था जिसे ग्राम के कोटवार मानिकदास मानिकपुरी पिता स्व. दुखीदास मानिकपुरी निवासी मुड़पार द्वारा अपने परिजनों के साथ मिलकर खेत में कटी रखी फसल को ढुलाई कर अपने कोठार में रख लिया है7 मेरे खेत में रखे धान को जबरन अपने कब्जे में ले कर कोठार जाते समय मेरे द्वारा देखा गया तथा कोटवार मानिकदास मानिकपुरी को ऐसा करने से रोका व मना किया गया जिसके बाद कोटवार मानिकदास मानिकपुरी द्वारा जाति सूचक अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट भी की गयी वही पुलिस थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी7 ग्राम कोटवार मानिकदास मानिकपुरी द्वारा जबरन गौरीशंकर मरावी के खेत की फसल को ले जाने व जाति सूचक अश्लील गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत सीपत थाना पुलिस सहित बिलासपुर विशेष थाना में कर कार्यवाही की मांग की गयी है7
