13 साल के किशोर की निर्मम हत्या

सुपौल। बिहार के सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में कशहा मटकुड़िया गांव के रहने वाले सौरभ कुमार (13) की अपराधियों ने अगवा करने के बाद निर्मम हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक दिया। परिजनों के अनुसार मृतक सौरभ बुधवार की संध्या घर के बगल में भोज खाने गया था, जहां से वो शाम सात बजे के बाद से लापता हो गया। घर नहीं लौटने पर पूरी रात सौरभ की खोज की गई, लेकिन सौरभ का कुछ अता पता नहीं चल पाया। गुरुवार की सुबह राहगीरों ने गांव वालों को सूचना दी कि एक अज्ञात लाश मटकुड़िया छोटी नहर के किनारे पड़ी है। जिसके बाद गांव के कई लोग लाश देखने के लिए दौड़े तो लाश की पहचान सिकेन्द्र यादव के 13 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में की गई। शव की आंखों में छुरा घोंपा गया थाजानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की इस जघण्य घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता नहीं लग सका है।
