बैखोफ बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समैन को मारी गोली, मौत 

पानीपत । हरियाणा के पानीपत जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंद हरे गए हैं। बुधवार को  बदमाशों ने शराब ठेके के सेल्समेन को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला पानीपत के गांव पुट्ठर का है। जानकारी के मुता‎बिक, ठेके पर शराब लेने आये बाइक सवार 3 बदमाशों ने सेल्समौन की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शराब ठेकेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शराब ठेकेदार ने बताया कि अभी तक हत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी और न ही सेल्समैन का कोई झगड़ा था। वहीं, इस मामले में डीएसपी सतीश वत्स ने आपसी रंजिश की शंका जा‎हिर की। उन्होंने कहा कि अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और सीआईए के टीमों को जांच में लगा दिया है। बता दें ‎कि पानीपत में आये दिन हो रही वारदातों से शहर के लोग जरूर अब दहशत में रहने लगे है। 

Leave a Reply