अतिक्रमण हटवाकर 50 वर्श पुराने चकरोड के विवाद को निपटाया

अलीगढ़। जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम कोल के नेतृत्व में नायब तहसीलदार कोल ने ग्राम शेखूपुर में 50 साल पुरानी चकरोड की समस्या का निस्तारण कराते हुये नायब तहसीलदार के नेतृत्व में जलाली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। डीएम के निर्देश पर जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम कोल अनिता यादव के नेतृत्व में नायब तहसीलदार कोल अंजली सिंह ने ग्राम शेखूपुर में 50 साल बाद चकरोड निकलवाते हुए समस्या का निस्तारण किया।इसके साथ ही नायब तहसीलदार कोल अंजली सिंह ने बताया कि चकरोड पर पेड़ व अतिक्रमण के चलते रास्ता अवरुद्ध था जिसे आज अतिक्रमण हटाने व पेड़ो की नीलामी करते हुए साफ किया गया।रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही नायब तहसीलदार अंजली सिंह के नेतृत्व में जलाली में अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्वय व चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने जलाली में अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत कोयला व भट्टियों को हटाया गया।
