नकबजनी गिरोह का पर्दाफास, चार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर । कालवाड थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी गिरोह का पर्दाफास कर चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने एक अस्पताल की एम्बुलेंस से ऑक्सीजन सिलेण्डर चोरी कर जयपुर ग्रामीण जिले के रेनवाल थाना इलाके में एटीएम मशीन को काट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है। एसएचओ गुरूदत्त सैनी ने बताया कि थाना इलाके में स्थित हाथोज के खंडाका अस्पताल के बाहर खडी एक एम्बुलेंस से ऑक्सीजन सिलेण्डर चोरी करने के मामले में केन्द्रीय कारागृह जयपुर से प्रोडक्शन वांरट पर आरोपित महेन्द्र सिंह उर्फ एमडी (19) निवासी ग्राम नयाबास पोस्ट मीण्डा मारोठ जिला नागौर आयुष चौधरी (19) निवासी ग्राम नयाबास पोस्ट मीण्डा पुलिस थाना मारोठ जिला नागौर, दिनेश कुमार मीणा (24) निवासी ग्राम जोधपुरा अमरसर जिला जयपुर ग्रामीण और किशन लाल मीणा (18)निवासी मीण्डा रोड ग्राम ड्योडिया रामसिंह रेनवाल जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने चोरी किए गए सिलेण्डरों की मदद से एटीएम मशीन काट कर नकदी चुराने की वारदात को अंजाम दिया था। जिन्हे जयपुर ग्रामीण के रेनवाल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किए थे। जिस पर कालवाड थाना पुलिस ने केन्द्रीय कारागृह जयपुर से प्रोडक्शन वांरट पर गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपितों ने सिलेण्डर चोरी करने की वारदात को अंजाम देना कबूला है।

Leave a Reply