पारा गिरा – ठिठुरन बढी

ग्वालियर| साल के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है और सर्द हवाओं के साथ पारा गिरने से ठिठुरन बढ गई है। सर्द हवा और कोहरे से रात में कडाके की ठंड पड़ रही है। दिन के समय धूप निकलने से सर्दी से कुछ राहत है। बदलते मौसम के बीच शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान ६.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ-साथ अंचल के अन्य के जिलों में भी बीते दो दिन में तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है। आने वाले दो दिन में तापमान ५ डिग्री के आसपास आने की संभावना है। मौसम परिवर्तन का कारण नए पश्चिमी विक्षोभ को माना जा रहा है। जिस कारण जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस कारण पूरे उत्तर भारत में बर्फीली हवा चल रही है।जिसके कारण पारा नीचे आ रहा है।
