आईओसी दिल्ली के लिए 15 हाइड्रोजन बस खरीदेगी

नई दिल्ली । भारत में हाइड्रोजन आधारित परिवहन को बढ़ावा के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 15 हाइड्रोजन बस खऱीदने की योजना पर काम कर रही है। कंपनी ने :कहा कि वह अपने फरीदाबाद अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) केंद्र में हाइड्रोजन उत्पादन के लिए एक संयंत्र की स्थापना कर रही है। सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन भी इलेक्ट्रिक मोटर को चलाने के लिए बिजली का उपयोग करते हैं, लेकिन अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के विपरीत ये वाहन हाइड्रोजन के फ्यूल सेल के इस्तेमाल से बिजली पैदा करते हैं। आईओसी ने कहा कि उसने 15 पॉलीमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन (पीईएम) ईंधन सेल बसों की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। यह परियोजना देश में हाइड्रोजन आधारित परिवहन की दिशा में पहला प्रयास है।
