प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए रथ रवाना

भोपाल । प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी जिले के कृषक बंधुओं को रबी 2020-21 से अवगत कराने हेतु एग्रीकल्चर इंश्योरेन्स कंपनी आफ इंडिया लिमिटेड के द्वारा तैयार कराया गया प्रचार रथ को आज गांवों के लिए रवाना किया गया।
कलेक्ट्रेट में एक सादे कार्यक्रम में बैरसिया विधायक विष्णु खत्री एवं कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किये।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिकतम किसानों को रबी फसल 2020-21 अंतर्गत बीमा योजना से लाभांवित करने के लिए जिले में दो प्रचार रथ पहुँचकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी किसान बंधुओं तक उपलब्ध कराई जाएगी। किसानों को फसल बीमा योजना की पात्रता, बीमा की अंतिम तिथि, क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी प्रदान कर किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिये प्रोत्साहित करने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को 31 दिसम्बर 2020 तक फसल बीमा कराना आवश्यक होगा।
