संभागायुक्त कियावत की पहल ला रही रंग 

भोपाल । संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत की पहल पर जिले में संचालित हेल्थ एण्ड वेलनेस केन्द्रों को उन्नयन प्रसव केन्द्रों के रूप में किया जा रहा है। श्री कियावत की यह पहल रंग ला रही है इसी कड़ी में जमूसरकलां एवं धतुरिया उप-स्वास्थ्य केन्द्र की प्रसव केन्द्र के रूप में शुरूआत की गई। जहाँ पर25 और 26 दिसम्बर की दरम्यानी रात्रि 1 बजकर 15 मिनट पर श्रीमती निशा यादव पत्नि श्री राजीव यादव ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। ग्राम पंचायत उप-स्वास्थ्य केन्द्र जमूसरकलां में श्रीमती सुनीता पत्नि ओमप्रकाश जाटव, बैरसिया ब्लॉक ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। इसी तरह धतुरिया की श्रीमती पुष्पा साईलवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू होने पर धतुतिया उपस्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। यहाँ पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कु. पुष्पा साईलवार द्वारा जाँच की गई एवं सामान्य प्रसव के द्वारा स्वस्थ शिशु को जन्म दिया गया। शिशु का वजन 2.8 किया है। महिला की समस्त जाँच कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं एएनएम द्वारा दी गई थी। प्रसव पश्चात महिला की स्वेच्छा अनुरूप परिवार नियोजन के लिए पी.पी.आई.यू.सी.डी. भी लगाई गई है।
धतुरिया उपस्वास्थ केन्द्र पूर्व में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के रूप में क्रियाशील था। यहाँ पर एएनसी जाँच, टीकाकरण, असंचारी रोगों की सेवाएं दी जा रही थी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त केन्द्र को प्रसव केन्र्द के रूप के विकसित किया गया। इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्र में लेबर रूम को विकसित कर स्टाफ का उन्नमुखीकरण प्रशिक्षण कराया गया। पहले प्रसव के लिए ग्रामीणजनों को 14 किलोमीटर दूर ललरिया या 24 किमी दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरसिया जाना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए धतुरिया सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों का उन्नयन प्रसव केन्द्रों के रूप में किया गया है। इसके लिए संभागायुक्त एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन के लिए मार्गदर्शन दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल द्वारा सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण आवश्यक संसाधनों को उपलब्ध कराया गया है। जिससे कि सामान्य प्रसव के लिए हितग्राही को अधिक दूरी तय ना करनी पड़े।

Leave a Reply