दुष्कर्म का आरोपित युवक गिरफ्तार

जयपुर । चित्रकुट थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ पन्नालाल जांगिड़ ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में आरोपित संदीप चौधरी (33) निवासी गांव किरडोली सदर सीकर हाल कोतवाली सीकर हाल श्याम विहार एडवोकेट कॉलोनी हीरापुरा करणी विहार को गिरफ्तार किया गया है। चित्रकुट इलाके की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपित संदीप चौधरी ने शादी का झांसा देकर देहशोषण किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित संदीप चौधरी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply