मनरेगा में अब 8 वीं पास महिला बनेंगी मेट

जयपुर । महिलाओं को मनरेगा योजना में अब मेट बनाने की तैयारी में पंचायतीराज विभाग आ गया है विभाग द्वारा कहा गया है कि मनरेगा में अब पुरूषों की तरह आठवीं पास महिलाएं मेट का कार्य करेगी साथ ही 8 वीं और 10 वीं पास पुरूष ही मेट के लिए आवेदन कर सकेंगे इसके लिए पंचायतीराज विभाग ने सभी जिला लेवल से ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली है।
सरकार द्वारा योजना को कारगर साबित करने के लिए 2 माह तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रति सप्ताह गुरुवार को महिला मेट प्रशिक्षण कैंप भी आयोजित करवाए जाएंगे मेट बनने की इच्छुक महिलाएं एवं युवतियां अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायत में जाकर ग्राम सेवक को आठवीं की अंक तालिका के साथ आवेदन कर सकती है। अभियान 15 फरवरी तक चलाया जाएगा इस अभियान में नरेगा मजदूरों को पूरा काम-पूरा दाम के मकसद से ज्यादा से ज्यादा काम के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. यदि किसी ग्राम पंचायत में महिला मेट की संख्या ज्यादा है और कार्य कम संचालित है तो ऐसी स्थिति में महिलाओं का पैनल तैयार किया जाएगा. इसके आधार पर प्रत्येक महिला को उसकी वरीयता के अनुसार रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा. जिस ग्राम पंचायत में महिलाओं की संख्या कम रहेगी, वहीं महिलाओं के बाद पुरुषों को मेट लगाया जाएगा। बहरहाल, सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक योजना के दो मकसद है. एक ज्यादात्तर परिवारों में शिक्षित महिला और युवतियों में मिट्टी की खुदाई कर मजदूरी करने को लेकर हिचक रहती है. ऐसी स्थिति में रोजगार चाहने के बावजूद वे नरेगा में काम पर नहीं करना चाहती. दूसरी समस्या पुरुष मेट नरेगा कार्यों पर महिलाओं की समस्याओं को ठीक से समझ भी नहीं सकते. ऐसी स्थिति में सरकार ने नरेगा में पुरुषों के स्थान पर पढ़ी लिखी महिलाओं को मेट लगाने की तैयारी हैं।

Leave a Reply