महिला की हत्या में सज काट रहे थे दो लोग

छपरा। बिहार की सारण पुलिस ने हत्या के जुर्म में सजा काट रहे दो लोगों की वजह बनी एक महिला की करतूत को उजागर करते हुए हत्या के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि वर्ष 2019 के मई माह में डेरनी थाने के ककरहट गांव से एक महिला अपने पुत्र के साथ गायब हो गई थी। घटना के दो दिनों बाद भेल्दी थाने के हकमा डाबरा नदी के किनारे पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया था जिसकी शिनाख्त नहीं होने पर चौकीदार के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। अगले दिन अखबार में खबर छपने के बाद परिजन भेल्दी थाने पर पहुंचे जहां शव की पहचान गायब महिला के पिता विजय सिंह ने अपनी पुत्री स्वीटी देवी के रूप में की। पहचान के बाद विजय सिंह द्वारा स्वीटी के पांच ससुराल वाले को नामजद अभियुक्त बनाया था, जिसमें पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस को जब शक हुआ तब तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुजफ्फरपुर से महिला को उसके बच्चे समेत पकड़ कर व्यवहार न्यायालय में सुपुर्द किया गया।
परसा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी विजय सिंह की पुत्री स्वीटी देवी की शादी डेरनी थाना क्षेत्र के ककरहट गांव के मनबोध कुमार से वर्ष 2008 में शादी हुई थी जिससे दोनों के दो पुत्र थे। शादी के बाद मनबोध की दिमागी हालत ठीक नहीं रह रही थी। 15 मई 2019 को स्वीटी 7 वर्षीय अपने छोटे पुत्र पवन को टैंपू में बैठाकर अपने ससुराल से निकल गई। इस घटना के दो दिनों बाद 17 मई को भेल्दी के हकमा के समीप डबरा नदी से भेल्दी पुलिस ने एक महिला के शव को बरामद किया। विजय सिंह अपने परिजनों के साथ शव को देख अपनी पुत्री के रूप में की। इस मामले में विजय सिंह द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा ससुराल के पांच लोगों को अभियुक्त बनाया गया था। कांड का खुलासा होने के बाद जेल की सज़ा काट रहे लोगों को रिहा कर दिया गया है।
