सिराज के डेब्‍यू से पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई : इस्माइल

मुंबई । मेलबर्न में अपनी पदार्पण मैच में ही शानदार गेंदबाजी करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज के भाई ने कहा है कि अब उनके पिता की अंतिम इच्छा पूरी हुई है। सिराज जब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था पर वह अपने पिता के अंतिम संस्‍कार में नहीं शामिल हो पाये थे। इस गेंदबाज के परिवार का कहना है कि सिराज ने उन्‍हें गौरवान्वित किया है। उनके भाई इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्‍व करें और आखिरकार एमसीजी में शनिवार को उनका सपना पूरा हो गया। बॉक्सिंग डे टेस्‍ट में डेब्‍यू करते हुए सिराज ने में 40 रन देकर 2 बड़े विकेट लिए। 
इस्माइल ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि सिराज भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेले। वह हमेशा सिराज को नीली और सफेद जर्सी में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते थे, इसलिए आज हमारा सपना पूरा हो गया है। हम मैच देखने पूरी रात नहीं सोए थे। सुबह 4 बजे ही टीवी ऑन कर लिया था. हमारे लिए यह गौरवान्वित पल है। सिराज ने अबत तक भारत की ओर से एक वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलें हैं। 
 

Leave a Reply