बंद पडे है ई स्मार्ट टॉयलेट

जयपुर । पर्यटकों को विदेशो की तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर में लगाए गए करोडो रूपए के ई स्मार्ट टॉयलेट तीन साल बाद ही कबाड होने लगे है खास बात यह है कि अधिकतर स्मार्ट टॉयलेट खराब हो चुके है और उनका कोई उपयोग नही हो रहा है इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारी एक कंपनी को हर माह मेटिनेंस के नाम पर डेढ लाख रूपए का भुगतान कर रहे है। शहर में 30 पर्यटक स्थलों व अन्य जगह पर बने ये ई स्मार्ट टॉयलेट बंद पडे है कई जगह असामाजिक तत्व ई टॉयलेट के सिक्के वाला बॉक्स, लाइट और नल तक उखाडकर ले गए कुछ टायलेट के गेट के लॉक टूट गए तो कुछ की पानी की टंकियां ही गायब हो गई। ऐसे में स्मार्ट टॉयलेट को आठ माह पहले नगर निगम को हैडआवेर कर दिया था। वहीं मनोज गोस्वामी एक्सईएन हैडक्वार्टर, नगर निगम जयपुर का कहना है कि स्मार्ट टॉयलेट का पांच सात का मेटिनेंस करना है इसके लिए कंपनी को टेंडर दे रखा है सभी टॉयलेट खराब नहीं हो रहे है कंपनी को खराब टॉयलेट को सही करने के लिए बोला गया है।
